जानिए पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य से आज का राशिफल
राशिफल 9 जून: ग्रहों का संयोग जनमानस के लिए अच्छा नहीं, वृषभ व तुला राशि वाले बहुत बचकर पार करें समय, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000
ग्रहों की स्थिति-सूर्य, बुध, चंद्रमा और राहु ये चार ग्रह वृषभ राशि में हैं। मिथुन राशि में शुक्र हैं। मंगल कर्क राशि में हैं। मकर राशि में शनि वक्री हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। कुंभ राशि में गुरु हैं। सूर्य, बुध, चंद्रमा और राहु का संयोग जनमानस के लिए अच्छा नहीं है। सवा दो दिन तक इसका प्रभाव अच्छा नहीं रहेगा।
राशिफल-
मेष-वित्तीय स्थिति थोड़ी खराब दिख रही है। रिश्तेदारों की स्थिति, उनकी तबीयत को लेकर कुछ बुरी खबर मिल सकती है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति में कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी चिंताजनक है। व्यवसाय मध्यम गति से चलेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ-थोड़ा बचकर पार करना होगा। आपके लग्न में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों की स्थिति बन रही है। चंद्रमा और सूर्य दोनों के साथ राहु हैं। बुध भी वहीं हैं। मन भयानक परेशानी का अनुभव करेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अवसाद की स्थिति रहेगी। बहुत बचकर पार करें। व्यवसायिक स्थिति मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। गणेश जी की अराधना करते रहें। काली वस्तु का दान करें।
मिथुन-सरकारी तंत्र से कोई परेशानी मोल न लें। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। निर्णय लेने की क्षमता के कारण आप परिस्थितियों से बाहर निकल जाएंगे। व्यवसाय में साझेदारी में समस्या आ सकती है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
कर्क-धन का आगमन होगा लेकिन थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। गलत ढंग से धन न आए। भ्रामक समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार आपका सही दिख रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
सिंह-कोर्ट-कचहरी में थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में समस्या है। आपके सीने में भी विकार की आशंका है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और काली वस्तु का दान करें।
कन्या-अपमानित होने का भय है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। धर्म-कर्म में अतिविश्वास करेंगे या बिल्कुल नहीं करेंगे। प्रेम मध्यम है। व्यापार मध्यम है। सूर्यदेव को जल दें।
तुला-जोखिम भरा दिन निकलेगा। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सरकारी तंत्र से कोई नोटिस मिल सकता है या आपकी जवाबदेही बन सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। शनिदेव की अराधना करते रहें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृश्चिक-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी नई योजना या नए व्यापार की शुरुआत न करें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।
धनु-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन बहुत परेशान रहेंगे। रुका हुआ काम आपके प्रयत्न से चलने लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि पैरों में या उदर के निचले भाग में थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। काली वस्तु का दान करें।
मकर-मन अप्रसन्न रहेगा। अवसाद की स्थिति रहेगी। संतान और प्रेम पक्ष बहुत परेशान रहेगा लेकिन उबर जाएंगे आप। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू सुख बाधित है। सीने में विकार हो सकता है। मां का स्वास्थ्य खराब है। प्रेम मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक है। सूर्यदेव को जल दें। नीली वस्तु पास रखें।
मीन-पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। जीवन में तरक्की करेंगे आप। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक है। काली वस्तु का दान करें।
🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 09 – 6 – 2021
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
🔅 तिथि चतुर्दशी 14:00:25
🔅 नक्षत्र कृत्तिका 08:44:36
🔅 करण :
शकुन 14:00:25
चतुष्पाद 27:13:55
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग सुकर्मा 06:46:16
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:18:04
🔅 चन्द्रोदय 29:00:00
🔅 चन्द्र राशि वृषभ
🔅 सूर्यास्त 19:05:59
🔅 चन्द्रास्त 18:14:00
🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 13:47:54
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत वैशाख
🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 11:44:25 – 12:39:37
🔅 कंटक 17:15:35 – 18:10:47
🔅 यमघण्ट 08:03:39 – 08:58:50
🔅 राहु काल 12:12:01 – 13:55:30
🔅 कुलिक 11:44:25 – 12:39:37
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:13:15 – 07:08:27
🔅 यमगण्ड 07:01:33 – 08:45:02
🔅 गुलिक काल 10:28:32 – 12:12:01
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
जानें वट सावित्री व्रत आज या कल, ग्रह नक्षत्र के कारण बनी संशय की स्थिति
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000
हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं का वट सावित्री व्रत मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है। वट सावित्री की तिथि पर ग्रह नक्षत्र के उतार-चढ़ाव के कारण इस साल संशय की स्थिति बनी है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 9 जून यानी बुधवार को महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखेंगी और जबकि इसके अगले दिन 10 जून यानी गुरुवार कि सुबह को वट वृक्ष में सूत्र बांधकर परिक्रमा की जाएगी। वट वृक्ष की पूजा के बाद महिलाएं पारण करेंगी। हालांकि कुछ महिलाएं 10 जून गुरुवार को ही वट सावित्री का उपवास रखेंगी, उसी दिन परिक्रमा करेंगी। अगले दिन 11 जून शुक्रवार को पारण करेंगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार को 1 बजकर 58 मिनट तक चतुर्दशी है। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। बुधवार को अमावस्या लगने के कारण वट सावित्री व्रत आज भी किया जा सकता है। हालांकि उदया तिथि में व्रत को रखना व पूजा-अर्चना करना उत्तम माना जाता है।
जानिए 10 जून को वट अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का असर
10 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी-
10 जून को वट सावित्री व्रत के साथ साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा, जबकि शाम 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण के दौरान पूजा-अर्चना की मनाही होती है। ऐसे में महिलाएं संशय में हैं कि 10 जून को वट पूजा करें या नहीं। आपको बता दें कि 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। साथ ही इसका भारत में प्रभाव भी नहीं दिखेगा। इस वजह से देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में हर साल की तरह व्रत को किया जा सकता है।
ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को सुहागिनें पति की लंबी आयु की कामना के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। महिलाएं वट को कलावा बांधते हुए वृक्ष की परिक्रमा करती हैं।
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश