Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञ की रफ्तार गाँव भी है तैयार

बस्ती।आर्य समाज बस्ती द्वारा गत 22मई से अनवरत चल रहे यज्ञ की सुगन्धि अब गाँव तक भी पहुँच रही है। प्रिंट मीडिया में प्रकाशित समाचार को पढ़कर महसों गाँव के लोगों ने भी कोरोना सहित अन्य बीमारियों को हराने के लिए कमर कस ली है। अयोध्या प्रसाद कसौधन अध्यक्ष व्यापार मंडल महसों के अनुरोध पर दुर्गा मंदिर पश्चिम टोला महसों में आचार्य देवव्रत आर्य व राधेश्याम आर्य के ब्रह्मत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया। अयोध्या प्रसाद ने बताया कि महसों की जनता द्वारा अब यह यज्ञ मासिक व विशेष पर्वों पर करने का संकल्प लिया गया है जो सरहनीय पहल है इससे गाँव को निरोगी रखने में मदद मिलेगी। यज्ञ के पश्चात कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल वरिष्ठ स्वयंसेवक भवानी प्रसाद शुक्ल ने कहा कि आर्यावर्त में रहने वाले सभी लोगों को आर्य ही कहा जाता है चाहे आज वो किसी भी वर्ण या कौम में हों। हिन्दू नाम मुगलों द्वारा तो इंडियन नाम अंग्रेजों द्वारा थोपा गया है। इसलिए हमे आर्य होने पर गर्व होना चाहिए। आर्य का अग्निहोत्री होना स्वाभाविक गुण है इसलिए बिना जातिगत भेदभाव के यज्ञ को एक चिकित्सा पद्धति के रूप में सभी भारतीयों को अपनाना चाहिए क्योंकि चिकित्सा पद्धति किसी जाति के लिए नहीं बल्कि मानवमात्र के लिए है। सह अयोजक आदित्यनारायन गिरी ने बताया कि 9जून को पाकड़डाँड़ व 10 जून को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में कोरोना रोधक यज्ञ का आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इसे एक प्रबल वायु शोधक बताया है और पुलिस लाइन के पुलिस कर्मियों को यज्ञ में शामिल होने की अपील की है।प्रधान अयोजक ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि यज्ञ करने से न केवल बीमारियों का नाश होता है बल्कि आपसी कटुता भी समाप्त होकर भाईचारे की भावना विकसित होती है। इस यज्ञ में मुख्य रूप से सुभाष दूबे, शिवजी गुप्ता, राजकुमार, राजेन्द्र प्रसाद, विद्या शर्मा, विनय कुमार, अखिलेश कसौधन, चतुर्भुजी, अमित श्रीवास्तव, हरिकेश प्रजापति, महेन्द्र पाण्डेय, हरिशंकर चौरसिया, संतोष कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार, ज्योति प्रकाश, अवध बिहारी, सर्वेश कुमार, राजन लाल, रामसिंह यादव, विजय गुप्ता, विश्वनाथ, आकाश गौड़, अमरनाथ मोदनवाल, अनिल कुमार, जय प्रकाश गौड़, हर्ष, सुरेन्द्र सोनी, मुकुल चौधरी, शत्रुघ्न सोनी, आमोद गुप्ता, पंकज लाल, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।