Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तरुप से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) विश्व पर्यावरण दिवस (पीपल्स डे) के मौके पर जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर दिव्या मित्तल* व पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ* द्वारा संयुक्तरुप से अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संतोष कुमार सिंह व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो / कर्मचारियों के साथ सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम”* की मुहिम के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में वृ़क्षारोपण किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी जीव पर्यावरण के अनुसार अपने आप को बदल देते हैं लेकिन पृथ्वी पर मानव द्वारा पर्यावरण को अपने अनुसार बदल कर अपूर्ण क्षति की गयी । मनुष्य द्वारा वनों की कटाई,वन्यजीवों के आवासों पर अतिक्रमण, गहन कृषि और अन्य प्राकृतिक साधनों का दोहन कर आज हवा, पानी और भोजन सबको दूषित कर दिया गया और आज अपने साथ-साथ अन्य सभी जीवों के लिए संकट पैदा कर दिया ।