Breaking News

ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नगर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 7 ट्रकों को को सीज किया

नगर/बस्ती। आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में थाना नगर पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क पर अनियंत्रित, अवैध रूप से संचालित तथा गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों की गहन चेकिंग की गई। चेकिंग के क्रम में कुल 07 ओवरलोड गन्ना लदे ट्रकों को मौके पर सीज कर आरटीओ बस्ती को अवगत कराया गया। सूचना पर आरटीओ बस्ती की टीम मौके पर पहुंची और सभी वाहनों की विस्तृत जांच-पड़ताल की।
जांच में दोषी पाए गए वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया गया तथा जिन वाहनों के कागजात में अनियमितता पाई गई, उनके विरुद्ध सीजर की विधिक कार्रवाई की गई।

चेकिंग टीम में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय,वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैयालाल मौर्य,उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा,हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव,कां0 बलराम विश्वकर्मा,कां0 अजय कुमार शामिल रहे।

Check Also

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में छात्रों को मिलेगा एक लाख रूपये का स्कालरशिप

बस्ती। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने बताया कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण …