Sunday, July 7, 2024
विचार/लेख

पर्यावरण का संरक्षण हमारा दायित्व है-आशीष

पर्यावरण वैश्विक भू भाग के प्राकृतिक स्वरूप का महत्वपूर्ण अंश है। हमारे आस पास के समस्त परिवेश के अन्तर्गत घटित घटना चक्र जैसे- वायु,जल, मिट्टी, अग्नि,पेड़ पौधे आदि अनेक वस्तुएं को ही पर्यावरण का रूप दिया गया है।जिससे समस्त जींव जंतुओं को जीवन प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
आज के वर्तमान में पर्यावरण के संग विक्षुब्ध दुर्व्यवहार मानव पीढ़ी कर रहा है।प्राकृतिक स्वरूप का दोहन जैसे अनावश्यक मृदा खनन, वृक्षों की कटाई, जल प्रदूषण, प्राण वायु में जहर घोलने वाले दूषित धुआ।जो कि समस्त जीव के जान की बाजी लगा रही हैं।वर्तमान के कुछ दिनों में ऑक्सीजन की किल्लत के कारण पूरे देश जगत में हाहाकार मच है।इसका मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना एवं फैक्ट्रियों द्वारा दूषित वायुमंडल में सम्मिलित होना। ऐसे ही अगर मानव जगत रहा तो आने वाले भविष्य में प्राणवायु या पर्यावरण के अनेक तथ्यों के कारण मानव जीवन समाप्त होने के कगार पर मुझे जाएगा।
पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण कर, जलाशयों में कारखानों से गिरने वाले जल को रोककर आदि ।यही प्रथमिकता के आधार से पर्यावरण को वर्तमान एवं अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित करें।

आशीष प्रताप साहनी
भीवा पार भानपुर बस्ती
उत्तर प्रदेश 272194
8652759126