Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञ में पर्यावरण शोधन की अद्भूत शक्ति है-ओमप्रकाश आर्या

बस्ती 1कोरोना महामारी के शमन के लिए आर्य समाज द्वारा चलाया जा रहा वैदिक यज्ञ आज से रोगनाश के संकल्प के साथ-साथ पर्यावरण जागरुकता सप्ताह के लिए भी समर्पित रहेगा। यह जानकारी देते हुए प्रधान आयोजक ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि पर्यावरण को हम नित्य जाने अनजाने में प्रदूषित करते रहते हैं तो उसके शोधन की जिम्मेदारी भी हम सबको ही उठानी चाहिए। यज्ञ में पर्यावरण शोधन की अद्भूत शक्ति है। *दिनांक 2जून को शिव मंदिर राजा बाज़ार बस्ती में जितेन्द्र यादव की अगुवाई में यज्ञ सम्पन्न होगा।* ज्ञातव्य है कि गत 22मई से आर्य समाज बस्ती द्वारा यज्ञ यात्रा निकालकर लोगों के भीतर से कोरोना व अन्य बीमारियों का भय दूर कर नित्य यज्ञ की प्रेरणा दी जा रही है। इसी कड़ी में आज दक्षिण दरवाजा बस्ती के निकट स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर पुरोहित राम उग्रह के अगुवाई में यज्ञ सम्पन्न हुआ। उन्होंने घर घर जाकर लोगों को यज्ञ की सूचना दी। यज्ञाचार्य राधेश्याम आर्य व घनश्याम आर्य ने कहा कि आर्य समाज यज्ञ के प्रति केवल आस्था ही नहीं पैदा करना चाहता बल्कि सबकी दिनचर्या में इसे शामिल करना चाहता है ताकि हमारा घर समाज व पर्यावरण स्वच्छ व रोगमुक्त हो जाए। सह आयोजक आदित्यनारायण गिरि ने लोगों को बताया कि हमारे पृथ्वी लोक का मुख्य देवता अग्नि है अग्नि औषधीय तत्वॉ को सूक्ष्म करता है और वायु इसको पर्यावरण में फैलाता है जिसके लिए पेड़ पौधों का होना भी आवश्यक है इसलिए वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। इस अवसर पर अजीत पान्डेय प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने लोगों को दीर्घ श्वसन के साथ आहुतियां देने का सुझाव दिया साथ ही नित्य योग प्राणायाम करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राहुल बाबा, हरिपति पाण्डेय, राजेश वर्मा, सीमा वर्मा, सीता देवी, आकाश सोनी, राजाराम कसौधन, द्वारिका प्रसाद, दीनानाथ सर्राफ, पार्वती देवी सहित अनेक लोगों ने आहुतियाँ दीं।