Sunday, June 23, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञ करने से शत्रुता का नाश और मित्रता की वृद्धि होती है-ओमप्रकाश आर्य

बस्ती। यज्ञ के मन्त्रों के माध्यम वायु, जल, द्युलोक, पृथ्वी, औषधियाँ, वनस्पतियों और सम्पूर्ण विश्व में शान्ति के प्रसार की कामना की जाती है और जाने अनजाने लोगो, रोगों व दृश्य अदृश्य शत्रुओं से निर्भय होने की कामना करते हुए समस्त दिशाएँ मित्रवत हो जाएं ऐसी प्रार्थना की जाती है। उक्त बातें आर्य समाज द्वारा बाबा बसन्त दास मंदिर नई बाज़ार में संजय मद्धेशिया और दिलीप कसौधन के अगुवाई आयोजित यज्ञ के दौरान अपने विचार प्रकट करते हुए राजेन्द्र जायसवाल कोषाध्यक्ष आर्य समाज बस्ती ने कही। यज्ञाचार्य देवव्रत आर्य ने लोगों से यज्ञ में आहुतियों के दौरान मास्क हटाकर लम्बी सांस लेने की प्रेरणा दी जिससे अधिकाधिक औषधीय वायु उनके श्वसन तंत्र में पहुँच सके। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी गौरीशंकर बरनवाल ने यज्ञ को पर्यावरण शोधक बताया तो प्रेम प्रकाश ओझा ने सर्वरक्षक, रोगनाशक और सबके लिए अनिवार्य कर्म बताया। प्रधान आयोजक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि यज्ञ करने से शत्रुता का नाश और मित्रता की वृद्धि होती है। आर्य समाज सबको यज्ञ की अनिवार्यता का बोध कराना चाहता है। सह आयोजक राधेश्याम व घनश्याम आर्य ने बताया कि घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ के उद्देश्य को लेकर 30मई को संघ कार्यालय मंगल बाज़ार, 31 मई को गान्धी नगर यात्रा व जेल कालोनी मंदिर, 1जून को रेलवे कॉलोनी मंदिर व 2 जून को शिव मंदिर राजा बाज़ार में कोरोना रोधक यज्ञ आयोजित किया जाएगा।