Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

दहेज हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार

भानपुर/बस्ती।सोनहा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में थाना क्षेत्र के वाहिद चक गांव निवासी पिंटू उर्फ राजेश कुमार को सोमवार सुबह 10:30 बजे भानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। बीते शनिवार को पिंटू की 28 वर्षीय पत्नी रेनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके ससुरालियों ने दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। सोनहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के पेलनी गांव निवासी मृतका के पिता पदारथ की तहरीर पर पति, ससुर गनेशी, जेठ कमल किशोर व मुन्ना के खिलाफ केश दर्ज कर लिया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह व सौरभ गौतम शामिल रहे।