Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

सपा कार्यालय पर महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का हुआ भव्य स्वागत

सन्तकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा)समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह का सपा जिलाध्यक्ष गौर अली खान के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न व भ्रष्टाचार बहुत अधिक बढ़ गया है। महिलाओं के साथ हो रही यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार असफल साबित हो गई है। अपने संबोधन में विधायक जय चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करने में बहुत फर्क है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह नारा सबका साथ सबका विकास सबसे गलत है।भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम सभी लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। मेहदावल विधानस सभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासन में गरीबों, असहायों व सभी वर्गो को लाभ देने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कन्या विद्याधन योजना को लागू करके लड़कियों के भविष्य को संवारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में सपा सरकार बनाने जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह को गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से अब देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह ऊब चुकी है उत्तर प्रदेश की जनता अब अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए निर्णय ले चुका है।इस अवसर पर खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद यादव, खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आलोक यादव सोनू ,वरिष्ठ सपा नेता केडी यादव ,कोमल यादव, राम दरस यादव, युवा सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, मेहदावल के पूर्व विधायक पप्पू निषाद, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष अजीम खान, अवधेश सिंह, वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह, एकलाख आमद, मुकेश सिंह, श्याम जी विश्वकर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।