Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

सेंट जोसेफ के संस्थापक जे. फिलिप का निधन

बस्ती । बस्ती जिले में सेंट जोसेफ शैक्षिक संस्थान की स्थापना से लेकर आज तक संचालन कर रहे जे फिलिप का निधन हो गया। ये करीब सत्तर वर्ष के थे। उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक महत्वपूर्ण हस्ती खो दिया है।

जे. फिलिप द्वारा सेंट जोसेफ स्कूल नर्सरी से शुरु किया गया था, जो अब इण्टरमीडिएट तक हो गया है। बस्ती में इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट शिक्षा के लिए इन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इनके निधन की सूचना वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष दिलजन से मिली। इनके निधन पर विशांत कुमार सरकार सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।