Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

जिले को सेनेटाइजेशन किया गया

संतकबीरनगर। (उमंग प्रताप सिंह) वीकेंड लाकडाउन होने पर शहर में विशेष रूप से सैनिटाइजेशन व साफ सफाई गई। रविवार सुबह ही शहर में नगर पालिका द्वारा सैन‍टिइजेशन का काम शुरू हुआ और दिन भर चलता रहा। शासन के आदेश पर रविवार को लॉकडाउन है। इस दिन पूरे बाजार को सैनिटाइज कराने व सफाई करने को विशेष अभियान चलाने के आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए थे।

खलीलाबाद तहसीलदार ने बताया की आज वीकेंड लॉकडाउन में सुबह से ही टीमें जुट गईं। अफसर, सफाई निरीक्षक समेत अन्य जिम्मेदार कर्मचारी भी एक्टिव रहे। एंटीलार्वा व फागिंग भी कराई जा रही है। तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने नगर वासियों से अपील की लोग वीकेंड लॉकडाउन का पालन करे और मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे। आपस में दो गज की दूरी बनाए रहे। जिससे हम जल्द से जल्द इस कोरोना महामारी की चैन को तोड़ सके।