Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सुधार के लिए हिन्दू युवा वाहिनी ने किया हवन पूजन

बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी जनपद बस्ती कंपनी बाग शनिमंदिर के प्रांगण में हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हुए हवन पूजन के माध्यम से पूज्य महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था को व्यक्त किया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी तहसील, ब्लाक, नगर पंचायत में भी पूज्य महाराज जी के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर हवन पूजन किया जा रहा है हिंदू युवा वाहिनी बस्ती के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मिलकर ईश्वर से यह कामना करते हैं कि परम पूज्य महाराज जल्द से जल्द स्वस्थ हो इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला संयोजक श्री बबलू निषाद,जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ,जिला महामंत्री संगठन श्री विनय सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी/IT सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार, जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव वीरसेन पाण्डेय, पंकज विश्वकर्मा ,राकेश IT सेल संयोजक बनकटी अजय सोनकर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।