Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस ने घोषित किया 139 न्याय पंचायत अध्यक्षों की सूची

बस्ती। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की सहमति पर संगठन सृजन अभियान के दौरान चयनित किये गये जनपद के 139 न्याय पंचायत अध्यक्षों की सूची शुक्रवार को घोषित किया।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के दौरान पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं ने लोगों से सीधा संवाद बनाते हुये जनपद के सभी विकास खण्डों के न्याय पंचायत अध्यक्षों का चयन किया। इस सूची को प्रदेश अध्यक्ष की सहमति प्राप्त हो गई है। बताया कि न्याय पंचायत अध्यक्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिये न्याय पंचायत अध्यक्ष जमीनी स्तर पर अपनी ताकत झोंकेंगे। उन्होने न्याय पंचायत अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे पूरी ताकत से कांग्रेस को मजबूत करने में जुट जाय।