Sunday, July 7, 2024
साहित्य जगत

विश्व कविता दिवस पर

विश्व कविता दिवस पर 

1-
आज
बहुत खुश हैं
फूल-तितलियां
चाँद-सितारे
झील-कमल
और लड़कियाँ
क्योंकि
सुना है कि
आज
विश्व कविता दिवस
है।

2-

कविता
कोई गौरैया
नहीं है
जो
फुर्र से उड़ जाए
मुंडेर से,
कविता तो
हवा-सी है
जो
मौजूद रहती है
सदा
हमारे चारों ओर
बस
दिखाई
नहीं देती।।

अनुराग मिश्र ग़ैर

जिला आबकारी अधिकारी

अमरोहा (उत्तर प्रदेश)