Monday, June 3, 2024
बस्ती मण्डल

भारत भ्रमण पर निकले आन्ध्र प्रदेश के बच्चों का समाज सेवियों ने किया स्वागत

दुबाैलिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग बैरागल व विशेषरगंज में भारत भ्रमण पर निकले आन्ध्र प्रदेश के बच्चों का समाज सेवियों ने स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार भारत भ्रमण पर निकले आंध्र प्रदेश से बच्चे 22 की संख्या में 5 फरवरी से यात्रा पर निकले है । बच्चे मैहर बनारस होते हुए 18 सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। लोगों का लक्ष्य 8000 किलोमीटर का है।
बैरागल में डॉ राधेश्याम चौधरी नेता किसान यूनियन के यहां रात्रि विश्राम कर आगे बढ़े जहां विशेश्वरगंज में समाजसेवी डॉ राजवंत सिंह ने आदिवासी टीम को लस्सी पानी व पूरी सेवा कर वंदे मातरम भारत माता की जय गायत्री मंत्र का जाप कर उत्साहित किया। रात अवध धाम में पहुंचकर वहां देव दर्शन करेंगे उपरांत उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।