Sunday, June 2, 2024
बस्ती मण्डल

जरूरतमंदों में किया वस्त्र का वितरण

बस्ती । शान्ती चेरिटेविल ट्रस्ट द्वारा बुधवार को गांधीनगर चौराहे के निकट जरूरतमंदों में वस्त्र का वितरण कर अभियान को आगामी ठंड तक के लिये स्थगित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय शिबलू ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से लोगों को निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था शीघ्र कराया जायेगा जिससे गर्मी में उन्हें शुद्ध पेयजल मिल सके।

वस्त्र वितरण में मुख्य रूप से श्रीमती शान्ती देवी, हेमलता पाण्डेय, सुषमा त्रिपाठी, विश्वम्भरनाथ त्रिपाठी, निशिकान्त पाण्डेय, शोएब अहमद आदि ने योगदान दिया।