Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

जीजीआईसी में हुआ किशोर स्वास्थ मंच का कार्यक्रम का आयोजन

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में आयोजित की गई। विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बिफस कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, व्यक्तिगत स्वच्छता आदि कार्यक्रम पर बोलते हुए डॉक्टर सोनी सिंह ने बताया कि किशोर स्वास्थ्य जानकारी है, माहवारी, किशोरियों को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई तथा किशोर ,किशोरियों(10-19 वर्ष)के लिए सप्ताह में एक बार आयरन की नीली गोली
साल में दो बार पेट में कीड़े मारने की गोली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा अंत में सोनिया मैम ने कहा कि खून की कमी ना करे नजर अंदाज , नजदीकी केंद्र से जाए ।
आयरन की गोली है जरूरी अंत में सोनिया मैम द्वारा बच्चों से रंगोली प्रतियोगिता , पोस्टर पेंटिंग एवम् प्रश्नोत्तरी भी करवाया गया । रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम में 6 सफल छात्राएं प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय, छात्राओं निर्णायक मंडल द्वारा घोषित छात्राओं को पुरस्कार भी वितरण किया गया।

किशोरियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टॉप , श्री मती माला तिवारी, उषा वर्मा, अमृता सिंह, कहकशा बानो, एवं स्वास्थ्य विभाग की सुमन शुक्ला, दया नाथ तिवारी,दीनदयाल वर्मा,एवम् चिकित्सा विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।