Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बस्ती । युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को युवा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के मूल्यों में लगातार जारी वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। ठेले पर मोटर साईकिल लाद कर चल रहे युवा कांग्रेस नेता केन्द्र और राज्य सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीबों पर जुल्म ढा रही है। डीजल, पेट्रोल में मूल्य वृद्धि से मंहगाई लगतार बढ रही है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रशान्त पाण्डेय ने कहा कि मूल्य वृद्धि ने कमर तोड़कर रख दिया है। परिवहन मंहगा हो गया है और बढते रसोई गैस मूल्य ने घर का आर्थिक बजट बिगाड कर रख दिया है। भाजपा ने तो अच्छे दिन लाने का वादा किया था किन्तु देश सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है।
मूल्य वृद्धि के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास वर्मा, उमेश तिवारी, वृजेश त्रिपाठी, पवन अग्रहरि, अनुराग पाण्डेय, रामकृष्ण दूबे, राजू वर्मा, टोनू, आदर्श पाठक आदि शामिल रहे।