Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

पंचायत चुनाव को लेकर मण्डल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सहेजा

सेमारियावाॅ/संतकबीरनगर।(उमंग प्रताप सिंह) भारतीय जनता पार्टी संत कबीर नगर, कांटे मंडल अनुराग त्रिपाठी( कांटे मंडल अध्यक्ष) ने कार्यकर्ताओं को सहेजा।

उन्होंने कहा कि सभी जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत वार्डों व ग्राम पंचायतों से भाजपा कार्यकर्ता जीत कर आएं, इसके लिए हम सभी को काम करना है। पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ना है। 2 से 5 मार्च तक विधानसभा क्षेत्र के सह सेक्टर संयोजकों व सेक्टर प्रभारियों की बैठक होगी।

6 से 10 मार्च तक ग्रामसभा स्तर की बैठक होगी, जिसमें बूथ समिति के सदस्य, उस गांव के कार्यकर्ता व गांव के लोग रहेंगे। 11 से 18 मार्च तक ग्राम सभा चौपाल का आयोजन किया जाएगा।मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत करते हुए सिद्धार्थ आर्या जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 12 बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष अनिल पांडे ,कांटे मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कमलेश किसान ,सत्यप्रकाश पाठक मंडल मंत्री, अजय तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, वार्ड प्रभारी राजॆश सिंह , वार्ड सयोजक आनंद तिवारी , अमरमणि पांडेय, गजेन्द्र पांडेय, सिद्धार्थ आर्या जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी वार्ड नम्बर 12, जय हिन्द प्रताप, कमलेश किसान, अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। लहुरादेवा समय माता मंदिर में आयोजित अनुराग त्रिपाठी ने संबोधित किया। बैठक में मौजूद अनुराग त्रिपाठी,आनंद त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि, वर्ड प्रभारी राजेश सिंह, सिद्धार्थ आर्या जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी वर्ड नम्बर 12, कमलेश किसान, अजय त्रिपाठी, अंशु आदि लोग मौजूद थे- पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर लें भाग: अनुराग त्रिपाठी