Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

पर्यावरण जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन

रुधौली/बस्ती।महाविद्यालय के कला, विज्ञान शिक्षा संकाय के समस्त छात्र- छात्राओं द्वारा महाविद्यालय सभागार में पर्यावरण जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त रैली महाविद्यालय प्रांगण से बड़ी संख्या में दसिया बाजार तक गई। रैली को हरी झंडी दिखाते हुए प्रबंधक एवं प्राचार्य ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकांयों के विभागाध्यक्ष ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय सभागार में छात्र- छात्राओं व प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संकट पर सर्वप्रथम 5 जून 1972 को वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता महसूस की गई थी, तत्पश्चात 5 जून 1992 को रियो डी जेनेरियो में वृहद स्तर पर पर्यावरण को संतुलित रखने एवं बचाने के लिए वैश्विक आयोजन किया गया तमाम वैश्विक प्रयासों के बावजूद आज भी पर्यावरण का संरक्षण सही मायने में नहीं हो पा रहा है। जिससे तमाम दैविक एवं भौतिक आपदाएं विश्व के समक्ष परिलक्षित हो रही हैं आज आवश्यक है कि स्वयं तथा नई पीढ़ी को प्रकृति, पर्यावरण, पानी व पेड़ पौधों का महत्व समझाएं। साथ ही नगरीकरण औद्योगिकरण पर अंकुश लगे व लोग संवेदनशील हो तभी पृथ्वी हरी- भरी होगी और पर्यावरण स्वस्थ रहेगा। सही मायने में पानी की प्रचुरता से ही जीवन सही अर्थों में समृद्ध व सुखद होगा इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ राजदेव चौधरी, डॉ श्याम नारायण सिंह, डॉ दिलीप कुमार तिवारी, सत्येंद्र चौधरी, अशोक कुमार, संदीप कुमार चौधरी, श्रीमती विजयलक्ष्मी गौड़, डॉ पवन कुमार उपाध्याय, डॉ अरविंद कुमार मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।