Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

हर्रैया/बस्ती।स्थानीय थाना क्षेत्र के महूघाट चौराहा से गौहनिया मार्ग पर गुरूवार को सुबह लगभग 11बजे एक व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 350 ग्राम अबैध गाजा बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त विजय सोनकर पुत्र राम फेर सोनकर निवासी खटकहिया थाना हर्रैया जिला बस्ती को गिरफ्तार कर 41/2021 धारा 8/20 NDPS Act के अन्तर्गत न्यायालय बस्ती हेतु रवाना कर दिया है। बीते एक माह का आकलन करें तो स्थानीय तहसील के अन्तर्गत विभिन्न थानों में लगभग आधा दर्जन अभियुक्तों को अबैध गाजा की तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस गाजा सरगना को गिरफ्तार करने में असफल क्यों है?