Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

जब हर व्यक्ति झाड़ू हाथ मे लेगा तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा-मनोज सिंह

बस्ती। जब तक हर नागरिक झाड़ू के साथ-साथ साफ सफाई पर ध्यान नहीं देगा तब तक स्वच्छ भारत का सपना पूरा नहीं होगा सरकार आपके दरवाजे तक सफाई नहीं कर सकती है उक्त विचार दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह ने आज बसंत पंचमी को नगर बाजार में एक धार्मिक अस्थल के कैंपस मैं युवाओं उठाओ झाड़ू महा अभियान का शुरुआत करते हुए व्यक्त कियाl
जब तक देश के नौजवान अपने दिनचर्या में साफ-सफाई को सम्मिलित नहीं करेगा तब तक यह विशाल देश को स्वच्छ नहीं किया जा सकता हैl
कार्यक्रम का विधिवत जानकारी देते हुए सुनील कुमार मिश्र संत जी ने महा अभियान जानकारी देते हुए बताया कि दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट आज बसंत पंचमी से 1 वर्ष के लिए विशेष सभी धार्मिक स्थलों सार्वजनिक स्थलों आदि पर सफाई महा अभियान शुरू किया है साथ ही अधिक से अधिक नौजवानों मे सफाई के प्रति विशेष रूचि पैदा किया जाएगा यह कार्यक्रम गांव, कस्बा, शहर, बाजार सभी जगह पर चलाया जाएगा और अधिक से अधिक आवाम आम को इस अभियान से जोड़ते हुए झाड़ू उठाने पर शर्म लाज को त्यागने का फार्मूला बताया जाएगा।