Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

वर्तमान सरकार में सुनियोजित तरीके से लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है-अंकुर वर्मा

बस्ती1 कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत सदर विकास खण्ड के मरवटिया न्याय पंचायत के ढोढऊपुर गांव में प्रेमशंकर द्विवेदी के संयोजन में बैठक हुई। प्रभारी देवेन्द्र निषाद ने संगठन को मजबूत करने का पार्टी के लोगों को मंत्र दिया। कहा मौजूदा राजनीतिक हालात में सांगठनिक मजबूती बहुत जरूरी है।

सत्तारूढ़ भाजपा जिस तरह से विपक्ष की एक एक गतिविधिधियों और बयानों का काउण्टर करती है उसको देखते हुये कांग्रेस के भी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित और समर्पित होना आवश्यक है जिससे सच्चाई जनता के सामने लाई जा सके। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने संगठन सृजन अभियान का महत्व बताते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के प्रयासों को सराहा। कहा कि बस्ती के ऊर्जावान कांग्रेसी आगामी चुनावों में परिणाम देने को आतुर हैं। उनकी मेहनत और सक्रियता बेकार नही जायेगी। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने संगठन सृजन अभियान की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कहा कांग्रेस ने हमेशा जनभावनाओं का कद्र किया है, मौजूदा सरकार सिर्फ जनभावनाओं को कुचलने का काम कर रही है। लोकतंत्र को सुनियोजित तरीके से खत्म किया जा रहा है। अनिरूद्ध त्रिपाठी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विपिन राय, जुम्मन अली, विवेकानंद मिश्रा, रामबहादुर सिंह, राजेश पाण्डेय, महेन्द्र श्रीवास्तव, आदि ने अपने सम्बोधन से कार्यकर्ताओं को ताकत दी। बैठक का संचालन पिण्टू मिश्रा ने किया। पंकज दूबे, अनुराग पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्र, विकास वर्मा, जगदीश शर्मा, शुभम गौंड, अभिषेक निषाद, नान्हू अली, भगवती यादव, मुकेश चौहान, भूलन, अभिषेक सिंह, जगराम, रामकौशल, सूरज कुमार, संजय, रामचन्द्र, कमलेश कुमार यादव, जलालुद्दीन, सुरजीत यादव, विमला, उसमान अली, बैतुल्लाह, राजाराम, मो. हुसेन, हबीबुल्लाह, त्रिभुवन, हाजी अनवर अली, जगदीश, शमशाद अली, सुभावती देवी, शकुन्तला, नौशाद सलमान, विद्यावती देवी आदि मौजूद रहीं। बैठक के दौरान जलालुद्दीन को मरवटिया न्याय पंचायत का अध्यक्ष घोषित किया गया।