Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

जिलाध्यक्ष राम यज्ञ निषाद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने ली आप की सदस्यता

बस्ती। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई बस्ती की ओर से विधानसभा रुधौली क्षेत्र के सांऊघाट ब्लॉक के चमनगंज चौराहा निकट बड़कुइयां में समीक्षा बैठक एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। नये सदस्यों ने कहा कि वे दिल्ली सरकार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पार्टी की नीतियों एवं विचारों से प्रभावित पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान आंदोलन को सरकार बदनाम करना चाहती है उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। ठंड के मौसम में किसान सड़कों पर सोने को मजबूर है। आम आदमी पार्टी अन्नदाता के साथ तन मन से उनकी सेवा में तत्पर है। उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को मौका देने का पूरा मन बना लिया है। सुभाष चंद्र चौधरी, जनक राज, सत्य प्रकाश पटेल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कनौजिया, जिला प्रवक्ता प्रेमचंद्र चौधरी, तिलक राम चौधरी, डॉक्टर बृजेश सिंह, अशोक कुमार चौधरी, रवीन्द्र चौधरी, रामचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।