Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

बापू प्रतिमा पर कैन्डिल जलाकर सोशल क्लब ने किया नमन्

बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 73 वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को सोशल क्लब जिला अध्यक्ष ऋतुराज सिंह के संयोजन में गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कैन्डिल जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
क्लब अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हत्यारोें ने उनके शरीर को भले नष्ट कर दिया हो किन्तु उनके विचार समूचे विश्व में अहिंसा, भाईचारा का संदेश दे रहे हैं। जिला संयोजक अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि बापू के विचार युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे। उनका जीवन एक खुली किताब है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब संस्थापक उमेश श्रीवास्तव, संरक्षक मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ बालचंद शुक्ल, विवेक सिंह, सलमान खान, पुष्पराज, अंकुर श्रीवास्तव, दीपक गौड़, अमर सोनी, अखण्ड पाल, रामानन्द उर्फ नन्हें, राजकुमार शुक्ल, सूरज गुप्ता, राज सिंह, रिकूं सिंह, अतुल सिंह आदि शामिल रहे।