Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

सोशल मीडिया अवसर के साथ खतरा भी, रहना होगा सावधान

बस्ती। गुरूवार को पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित गोष्ठी में ”सनातन धर्म शोसल मीडिया और संस्कार“ विषय पर उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार रखे। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि आज के परिवेष में जब शोसल मीडिया हमारे जीवन की दिशा और दशा प्रभावित कर रहा है, हमेें सावधान होकर देेखना चाहिए कि हम शोसल मीडिया पर क्या देखना चाहते हैं, उस पर तमाम पौराणिक,गणित, विज्ञान, व हर स्तर के विषय सामग्री उपलब्ध हैं,यह हमें निश्चित करना है कि क्या देखना है, किस विषय पर चिन्तन करना हैे, समाज के लिए सार्थक ओेर सकारात्मक चिन्तन कराना है या नकारात्मक। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार श्रीवास्तव नेे किया।

आशीष श्रीवास्तव ने उदारचरितानां, तु वसुधैव कुटुम्बकम् पर विस्तार से प्रकाश डाला। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यकारिणी विस्तार के क्रम में विभिन्न उत्तरदायित्वों के पं0 विवेक जी त्रिपाठी, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, अपूर्व कुमार शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव, डा0 नवीन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, अभय देव शुक्ल को मण्डल संयोजक, आशीष श्रीवास्तव को मण्डल उपाध्यक्ष, राहुल मिश्र को मण्डल अध्यक्ष, अजय श्रीवास्तव को नगर संगठन प्रमुख, अमर सोनी, अनिल पाण्डेय,सौरभ कुमार बोस को प्रसार सचिव, अनूप मिश्र, अशोक मिश्र को संगठन प्रमुख, विशाल पाण्डेय को प्रवक्ता, जीतेन्द्र कौैशल सिंह को मीडिया प्रभारी, सिद्वान्त द्विवेदी को प्रान्तीय संयोजक, मनोज पंकज सिंह को संगठन प्रचारक का उत्तरदायित्व सौंपा गया। गोष्ठी में सुनील भटट, अरुणेश श्रीवास्तव,दिनेश कुमार पाण्डेय,लवकुश यादव, राजेश पाण्डेय, अनुज राही, दीन दयाल तिवारी मौजूद रहे।
आभार ब्यक्त करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने बताया कि समाज औेर देश को अधर्म से बचाने हेतु ट्रस्ट निरन्तर प्रयास करता रहेगा, इसी हेतु विभिन्न आयोजन होंगे।