Monday, July 8, 2024
बस्ती मण्डल

गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी में प्रबंधक अंकुर आज तिवारी ने फहराया तिरंगा

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) खलीलाबाद ब्लॉक स्थित भुजैनी चौराहे पर गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी की परिसर में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक पर्व के अवसर पर जश्न-ए-आजादी मे डूबा रहा। गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज के प्रबंधक व मुख्य अतिथि प्रेमचंद तिवारी की मौजूदगी मे झण्डारोहण किया गया। ध्वजारोहण कर देश के वीर सपुतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संस्कृतिक कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत किया। अतिथियों के साथ ही नौनिहालों के तिरंगे को सलामी दिया। अपने संबोधन मे प्रबन्ध निदेशक अंकुर तिवारी ने कहा कि तिरंगा भारत के गणतांत्रिक स्वरूप को परिचायक है। इस तिरंगे को देश का ताज बनाने के लिए हजारों अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दिया है। अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमे जाति, धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर सच्चे हिन्दुस्तानी के रूप मे अपने कर्त्तव्य का पालन करना होगा। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश भक्तों के त्याग तपश्या, और बलिदान की अमर काहानी आज 26 जनवरी जैसा पावन पर्व समेटे हुए है। उत्सर्ग और शैर्य का ऐतिहास भारत की भूमि पर पग-पग में अंकित है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सतीश धर दूबे I वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश झा, डा रंगनाथ तिवारी ,शैलेश चौधरी सूर्यकांत, प्रमोद यादव, बंदना, नीरज त्रिपाठी, रजनी मिश्रा ,सहित सही प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।