Breaking News

बस्ती में चोरी की वारदात, किसेन्ट मॉल के सामने से गायब हुई सुपर स्पेलेंडर बाइक

बस्ती। जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बोदवल निवासी रामस्वरूप की सुपर स्पेलेंडर बाइक काले रंग की जिसका नंबर UP51AX0282 है, वह किसेन्ट मॉल बस्ती के सामने से चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि वह शाम 6:10 बजे मॉल में मार्केटिंग करने के लिए गए थे और जब 6:30 बजे बाहर आए तो उनकी बाइक वहां नहीं थी।
पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया जिसमें चोर बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। अब पीड़ित ने थानाध्यक्ष महोदय से अनुरोध किया है कि चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए और उनकी बाइक वापस दिलाई जाए।

Check Also

समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे बसपा नेता के.पी. राठौर

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक मुस्लिम भाई चारा कमेटी …