Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा सरकार ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि कर सम्मान बढ़ाया – नितेश शर्मा

बस्ती। ग्रामीण कांस्टेबल ग्राम चौकीदार संघ की जिला स्तरीय बैठक अमहट मंदिर पर संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाल के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए विंदेश्वरी चौरसिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा रहे।

शुक्रवार को ग्राम प्रहरियों ने संगठन की मजबूती, ग्राम प्रहरियों के उत्पीड़न सहित कई मुद्दों को लेकर बैठक करके रणनीति बनाया। संगठन का विस्तार करते हुए बस्ती जिले के संगठन अध्यक्ष पद पर विंदेश्वरी चौरसिया दायित्व सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता नितेश शर्मा को अपना मांग पत्र सौंपा। भाजपा नेता ने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं हूं चौकीदार का नारा दिया है और हर ईमानदार और कर्मठी व्यक्ति को चौकीदार की संज्ञा दिया है। चौकीदार होना गौरव की बात है। भाजपा नेता ने कहा ग्राम प्रहरी के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। प्रदेश की योगी सरकार ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि करके सबका सम्मान बढ़ाया है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन दुबे ने किया। इस अवसर पर देवी प्रसाद यादव, हरि प्रसाद, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, रियाजुल्लाह, रामरेखा, सतीश चंद, मानिक राम, रामप्रसाद, मनीष कुमार, रामबचन यादव, रामभरोसे यादव, शिवपूजन वर्मा, जवाहरलाल, राम बहाल, रणजीत, धर्मेंद्र कुमार, रामवृक्ष चौधरी, संगीता देवी, भानमति विद्यावती, जाहिद अली, भूपेंद्र गिरी, सत्यवान, रामकिशोर, रामदयाल, राम निहाल, रमेश कुमार, साहबदीन उपस्थिति रहे।