Breaking News

हजारों समर्थकों के साथ बस्ती पहुंचेंगे जय चौबे, हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज

बस्ती। पूर्व सांसद एवं केंद्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के केंद्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आज बस्ती में उनका प्रथम आगमन होने जा रहा है। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक जगह-जगह पोस्टर, बैनर और स्वागत द्वार लगाए गए हैं।

हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए बस्ती में 100 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए जुटने की तैयारी में हैं।

हरीश द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम को उस समय और खास माना जा रहा है, जब खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे भी अपने हजारों समर्थकों के साथ बस्ती पहुंचेंगे। जय चौबे अपने समर्थकों के साथ हरीश द्विवेदी का स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।

जय चौबे के बड़े काफिले के बस्ती पहुंचने से स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। दोनों नेताओं के समर्थकों में इसे लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

हरीश द्विवेदी को केंद्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद बस्ती में उनका यह पहला आगमन है। ऐसे में उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। शहर से लेकर हाईवे तक नजर आ रहे पोस्टर-बैनर और जगह-जगह होने वाले स्वागत कार्यक्रम इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बस्ती अपने नेता के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

अब नजर इस बात पर है कि हरीश द्विवेदी के बस्ती पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का यह उत्साह किस रूप में दिखाई देता है।

Check Also

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन, शानदार परिणाम पर झलकी खुशी

बस्ती। शनिवार को राजन इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन (पीटीएम) का आयोजन किया गया। सम्मेलन …