Wednesday, May 15, 2024
बस्ती मण्डल

कोटा चयन प्रक्रिया में अनोखी पहल नामक समूह का निर्विरोध हुआ चुनाव

चुरेब/ संतकबीरनगर।प्रदीप अग्रहरि की रिपोर्ट। विकासखंड खलीलाबाद के कौवाताड़ ग्राम सभा में बुधवार को खुली बैठक कर कोटे की दुकान का चयन किया गया। जिसमें अनोखी पहल आजीविका स्वयं सहायता समूह को निर्विरोध कोटेदार चुना गया। हालांकि कुछ लोगों ने हंगामा करना चाहा मगर पुलिस ने उन्हें नियंत्रित कर लिया। चयन प्रक्रिया ग्राम प्रधान गिरजा देवी की अध्यक्षता में शुरू हुई। ग्राम सचिव पुनीता विश्वकर्मा और भारतीय शर्मा की मौजूदगी में कार्यवाही प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम कार्यवाही रजिस्टर पर वहा उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर किए।
जिसके बाद ग्राम सचिव पुनिता विश्वकर्मा ने वहां उपस्थित लोगों से कोटा चयन प्रक्रिया में दावेदारी करने की घोषणा की। इस दौरान कुल चार समूहों ने अपनी दावेदारी पेश की। इन चारों समूह का कर्मचारी अरविन्द कुमार द्वारा ऑनलाइन एमआईएस चेक किया गया। जिसमें सिर्फ अनोखी पहल नामक समूह का रजिस्ट्रेशन पाया गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान प्रधान गिरजा देवी, प्रधान पति धर्मेंद्र नाथ चौबे, सदस्य अरविंद उपाध्याय, कृपा शंकर राय, दिलीप उपाध्याय, रविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से अनोखी पहल आजीविका स्वयं सहायता समूह को कोटेदार चुन लिया गया।
इस दौरान दिव्य प्रकाश, राहुल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रदीप अग्रहरि, आकाश तिवारी, अरशद, रामनारायण, राम संत, विकास गौड़, अजय सिंह, सचिन सिंह, सिकन्दर, विष्णु सिंह, ओपी सिंह, इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ग्राम सचिव पुनीता विश्वकर्मा ने बताया कि कौवाताड़ ग्राम सभा के नेशनल हाइवे पर स्थित शिव मंदिर पर कोटे की दुकान के लिए चयन प्रक्रिया की गई। जिसमें अनोखी पहल आजीविका स्वयं सहायता समूह को निर्विरोध चुन लिया गया है, और कागजी कार्रवाई कर उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
कोटा चयन के दौरान कुछ लोगों ने व्यवधान डालने का प्रयास किया है। व्यवधान डाल रहे लोगों को पुलिस ने वीडियो और फोटो के माध्यम से चिन्हित कर लिया है। चिन्हित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Like
Comment
Share