Breaking News

NEET MBBS में हर्षित अग्रहरी का चयन, बनकटी में खुशी की लहर

 बस्ती। ( वकील अहमद सिद्दीकी ) नगर पंचायत बनकटी के पटेल नगर के होनहार छात्र हर्षित अग्रहरी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET MBBS में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षित अग्रहरी, दीनानाथ अग्रहरि के पुत्र हैं, जिनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हर्षित ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। NEET देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हर वर्ष लाखों छात्र शामिल होते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण केवल चुनिंदा अभ्यर्थियों को ही सफलता मिल पाती है। हर्षित की इस सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर्षित शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण बनाए रखा।
परिवार के अनुसार, हर्षित का सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बनकटी क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों और मित्रों ने हर्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी l

Check Also

स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के बीच मना पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं शिक्षाविद् राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन

बस्ती: पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं शिक्षाविद् राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन बस्ती और संतकबीरनगर जनपद में …