Breaking News

महादेवा विधानसभा से भावी प्रत्याशी रोहित आर्य ने पेश की मानवता की मिसाल, समाज सेवा से बढ़ रही लोकप्रियता

महादेवा/बस्ती। सेवा के लिए ना तो किसी धर्म की जरूरत होती ना ही मजहब की सेवा तो व्यक्ति के आचरण में होता है ऐसे ही एक व्यक्तित्व की चर्चा करने जा रहे हैं जो महादेवा विधानसभा में भावी प्रत्याशी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं और उनके सेवा कार्य को अनदेखा नहीं किया जा सकता है हम बात कर रहे हैं रोहित आर्य की जिन्होंने बहुत कम समय में लोगों के जिले में अपना एक अलग स्थान बना चुके हैं

महादेवा विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी रोहित आर्य इन दिनों अपनी निरंतर समाजसेवी गतिविधियों को लेकर न सिर्फ महादेवा विधानसभा बल्कि पूरे बस्ती जनपद में चर्चा का विषय बने हुए हैं। विपदा की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर उन्होंने जिस तरह मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है, वह लोगों के दिलों को छू रहा है। हाल ही में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के चीलवानिया गांव निवासी पवन कुमार राजभर एवं रामू राजभर के छप्पर के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही रोहित आर्य स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार की स्थिति को समझते हुए यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही रहने के लिए टीन की व्यवस्था, भोजन बनाने हेतु बर्तन, राशन सामग्री, कुर्सी, खाट आदि आवश्यक घरेलू सामान उपलब्ध कराया। रोहित आर्य की इस मदद से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। इसी तरह महादेवा विधानसभा क्षेत्र के गौरा रोहारी गांव निवासी अमृतलाल के छप्पर के मकान में भी आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही रोहित आर्य बिना विलंब किए पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें गैस चूल्हा, खाना बनाने के लिए बर्तन, राशन, कुर्सी, खाट तथा रहने के लिए टीन की व्यवस्था कराई। साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे पीड़ित परिवार को दोबारा जीवन की शुरुआत करने में सहारा मिला। केवल अग्निकांड पीड़ित ही नहीं, बल्कि अन्य संकटग्रस्त परिवारों के लिए भी रोहित आर्य मददगार साबित हो रहे हैं। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी सूर्य प्रकाश का हाल ही में निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार गहरे संकट में आ गया। सूर्य प्रकाश ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनके जाने के बाद परिवार के सामने जीवन-यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। इस दुखद सूचना के मिलते ही रोहित आर्य पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ परिवार की बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया। रोहित आर्य की इन जनहितकारी और संवेदनशील पहलों की पूरे विधानसभा क्षेत्र में सराहना हो रही है। आमजन का कहना है कि संकट की घड़ी में जो व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़कर मदद करता है, वही सच्चा जनसेवक होता है। लगातार हो रही समाजसेवा के चलते रोहित आर्य की लोकप्रियता महादेवा विधानसभा में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और लोग उन्हें एक संवेदनशील, कर्मठ और ज़मीनी नेता के रूप में देख रहे हैं।

Check Also

एबीवीपी के तत्वावधान में बस्ती में होगा नवाचार महोत्सव, 500 प्रतिभागी करेंगे 100 से अधिक प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन

-युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से बाहर निकाल नवाचार की ओर प्रेरित करने का प्रयास, नासा …