Breaking News

पति के शारीरिक रूप से अक्षम होने का पता चलने पर टूटा रुचि का वैवाहिक जीवन, दहेज सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

– ससुराल पक्ष से मिल रही धमकियों से परिवार भयभीत

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली रुचि शुक्ला, पुत्री रामप्रकाश शुक्ला, ग्राम कुरमैला की निवासी, बीते 11 माह पूर्व नगर थाना क्षेत्र के शिवम पांडेय, पुत्र रामकिशोर पांडेय, ग्राम लोहरीपुर से विवाह बंधन में बंधी थीं। परिवार और समाज की मौजूदगी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ विवाह खुशहाल जीवन की उम्मीदों के साथ शुरू हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ ही समय बाद रुचि का वैवाहिक जीवन बुरी तरह पटरी से उतरने लगा।

जानकारी के अनुसार, शादी के बाद रुचि को पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। लोक-लाज और सामाजिक तानों के डर से रुचि छह महीने तक चुप रही, लेकिन हर विवाहित महिला का सपना होता है कि उसे दांपत्य सुख मिले, घर में किलकारी गूंजे और वंश आगे बढ़े। इसी उम्मीद में उसने कई बार पति से उपचार कराने की गुहार लगाई, ताकि समस्या का समाधान हो सके। लेकिन उपचार कराने के बजाय, रुचि को उल्टे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

स्थिति लगातार बिगड़ती गई और जब कोई समाधान नहीं निकला, तब निराश होकर रुचि ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद का दौर शुरू हो गया। बीच-बचाव के प्रयास भी असफल रहे और हालात और गंभीर होते गए।

उक्त मामले में रुचि की तहरीर पर 19 नवंबर को थाना लालगंज में बीएनएस 85(2), 352, 351(3), दहेज अधिनियम की धारा 351(3) 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रुचि और उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। परिवार का कहना है कि धमकियों के कारण वे बेहद भयभीत हैं और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर समाज में वैवाहिक जीवन से जुड़े दबावों, संवेदनशील मुद्दों पर संवाद की कमी और दहेज एवं प्रताड़ना से जुड़े मामलों की गंभीरता को उजागर किया है। पीड़िता ने उम्मीद जताई है कि कानून उसे न्याय दिलाएगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

Check Also

शारदा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं-डॉ विवेक सचान

डॉ विवेक सचान बोले– आयुष्मान भारत से जुड़कर गरीबों को मिलेगा बेहतर इलाज, जल्द शुरू …