Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

किसान आन्दोलन का हल निकाले सरकार-शिवपाल सिंह यादव

बस्ती । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार को किसानों की मांग स्वीकार कर लेना चाहिये। कडाके की ठंड में किसान अपने अधिकारों के लिये संघर्षरत है। सरकार उदारता का परिचय दे और तीनों कृषि कानून वापस लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी बनाये। वे सोमवार को बलिया जाते समय बड़े बन के निकट एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही उपस्थित पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका के सम्बन्ध में शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दल से लड़ने के लिये सभी दलों को एकजुट होकर सामूहिक रणनीति बनानी होगी। कहा कि विपक्ष की एका से ही भाजपा परास्त होगी।
इसी क्रम में प्रसपा जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में डॉ. अजय पाण्डेय, एबादुल हक, विजय यादव, अजीत सिंह, विपिन त्रिपाठी, वृजेश द्विवेदी, दीपक सिंह, सदावृक्ष तिवारी, डा. रामकुमार यादव, राजेश सिंह, चन्द्र प्रकाश यादव, कपिलदेव यादव, वीरेन्द्र यादव, विशाल गौड़, अजय कुमार, गौरीशंकर यादव, सुनील सिंह यादव, शिव कुमार प्रजापति, शत्रुघ्न यादव, सुभाष यादव, विकास सिंह, लवकुश गौड़, राहुल यादव, राम सुख यादव, रामजीत यादव आदि शामिल रहे।