Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

किसानों ने तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

बस्ती । तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस..पी.) पर कानून बनाये जाने की मांग को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के संयोजन में बस्ती सदर सहित हर्रैया, भानपुर, रूधौली तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते हुये विरोध प्रदर्शन किया।
भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष दिवान चन्द पटेल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि किसान अपना हक सरकार से मांग रहे हैं और सरकार से 15 जनवरी को वार्ता प्रस्तावित है, कानून केन्द्र की सरकार ने बनाया है तो उसे हटाने की प्रक्रिया भी सरकार को शुरू करना चाहिये। आन्दोलन को वाम दलों के नेता का. के.के. तिवारी, रामगढी, वीरेन्द्र मिश्र आदि ने समर्थन दिया।
जनपद के सभी तहसील मुख्यालय एवं देईसाड़ में हुये विरोध प्रदर्शन और तीन कानूनों की प्रतियां जलाने के आन्दोलन में मुख्य रूप से डा. आर.पी. चौधरी, रामचन्दर सिंह, बंश गोपाल, अब्दुल कलाम, रामू, प्रेमचन्द्र, बुधिराम, राम सूरत, राम महीपत चौधरी, राम सुरेमन, राम पलट यादव, फूलचन्द शर्मा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, त्रिवेनी चौधरी, संतचरण, राम प्रकाश, फूलचन्द चौधरी, राम सुरेमन, बंधु चौधरी, संतचरन, राम अधार, राम प्रकाश के साथ ही भाकियू के अनेक पदाधिकारी, किसान, मजदूर शामिल रहे।