Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भव्य स्वागत

कप्तानगंज (बस्ती) I शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जाते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कप्तानगंज कस्बे में स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में भव्य स्वागत किया I तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया I भारी भीड़ से गदगद स्वतंत्र देव लगभग 500 मीटर पैदल चलकर प्रत्येक कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किये I इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसान बिल पर फैलाई जा रहे भ्रम को किसानों से मिलकर दूर करें i उन्हें विश्वास दिलाएं कि भाजपा सरकार से ज्यादा किसानों के हितेषी कोई अन्य सरकार पूर्व में कभी नहीं रही I यह बिल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ही लाई गई है जिसका परिणाम बहुत जल्द दिखाई देगा I इस दौरान हर्रैया के ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह ,कप्तानगंज के प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सोनकर, पूर्व चेयरमैन ध्रुव नारायण सिंह, जटाशंकर शुक्ल, मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल,नागेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह,रविंद्र नाथ पांडेय, राजेंद्र राजभर विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडे विमल पांडे, शिवम पांडे ,प्रभात पाठक, सर्वदेव दुबे, अरविंद मिश्रा, इंद्र देव मिश्र, संतोष पाठक, प्रदीप तिवारी, राम वृक्ष निषाद, अजाज अहमद उर्फ बन्ने, दुर्गा चौधरी, कपिलदेव चौधरी, राधेश्याम गुप्ता, मनोज सिंह, राम राम बुझारत चौधरी, सुरेंद्र यादव, सानू पाठक ,राजन पाठक, राम प्रसाद यादव उर्फ पहलवान, जग प्रसाद मिश्र ,प्रमोद मिश्र ,अशोक सिंह ,श्रीकांत मिश्र, नितेश शुक्ला, विनय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे I इस दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे को अपने टीम के साथ काफी मशक्कत करनी पड़ी I