Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

प्रमुख मुमताज ने सेमरियावां ब्लॉक के लोगो को दी एक और सौगात.

सेमरियावां।संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद के प्रयास से सदर विधायक की पहल पर सेमरियावां ब्लॉक परिसर में किसान कल्याण केन्द्र का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा मंगलवार को ब्लॉक परिसर में पहुंचकर जिला कृषि अधिकारी ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
दोपहर लगभग दो बजें सेमरियावां ब्लॉक परिसर में पहुंचे जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्व कर्मा ने किसान कल्याण केन्द्र का निर्माण के लिए परिसर में प्रस्तावित कॉमन सर्विस सेंटर के पूरब में बची हुई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने बताया कि परिसर में किसान कल्याण केन्द्र 625 वर्गमीटर में 79 लाख की लागत से निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा जिसमें एक मीटिंग हाल, दो बीज गोदाम, एक गेस्ट रूम, एक आफिस कक्ष, महिला और पुरुष के लिए तीन शौचालय बनेगा। प्रमुख मुमताज ने कहा कि ब्लॉक को जो किसान कल्याण केन्द्र मिला हैं वह सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की देन हैं उन्होंने हमेशा सेमरियावां ब्लॉक के सर्वांगीण विकास के लिए मेरे द्वारा किये गये सभी प्रयासों पर पहल की हैं। उन्होंने हमेशा सेमरियावां ब्लॉक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया हैं। प्रमुख मुमताज ने बताया कि किसान कल्याण केन्द्र बन जाने से क्षेत्र के किसानों को फसल सम्बंधी जानकारियां मिलेगी तो किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी, मीटिंग, समूह चर्चा, सेमिनार एवं कृषि सम्बंधी सभी जानकारियां एवं बीज भण्डार ब्लॉक पर ही उपलब्ध रहेगा। इस सम्बंध में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्व कर्मा ने बताया कि किसान किसान कल्याण केन्द्र के लिए स्वीकृति मिल गयी हैं भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया हैं जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।