Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

ठंड से कांपते हाथों में प्रभा ग्रुप ने दिया कंबल , गरीबों के मुंंह से निकली दुआएं

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा)अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रभा ग्रुप शिक्षण संस्थान द्वारा गरीबों में बांटे गए पांच सौ कंबल,बढ़ती ठंड व गलन में ठिठुरते लोगों को गर्म कपड़े बांटने को लेकर प्रभा ग्रुप ने अभियान शुरू किया है। प्रभा ग्रुप के माध्यम से अपर जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह व ग्रुप के समन्यवक विजय राय ने ग्रुप मेम्बरों के साथ गरीबों में कंबल वितरित किया है। प्रभा ग्रुप के सदस्यों ने समय माता मंदिर के पावन स्थल पर पंहुचकर सैकड़ो गरीबों में कंबल वितरण किया। वर्ष के अंतिम दिन वह अंतिम तारीख को सुबह 7 बजे असहायों की तलाश कर मौके पर पहुंचकर गरीबों को कंबल वितरण किया। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने ने कहा का प्रभा ग्रुप एक ऐसी समाजसेवी संस्था है जो हमेशा गरीब व असहायों की मदद करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है। प्रभा ग्रुप के समन्यवक विजय राय ने कहा कि ठंड का कहर पूरे चरम पर है। नगर व देहात के इलाकों में सैकड़ों गरीब सर्द भरी रातें चंद कपड़ों के सहारे काटने को मजबूर हैं, इनके दर्द को समझते हुए प्रभा सेवा समिति के द्वारा पूरे जनपद में सभी गरीब आ असहायों को गर्म कपड़े व कंबल देने का कार्य किया जा रहा है। गरीबों की मदद के लिए यह सिलसिला हमेशा चलता रहेगा। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी,राजेश पांडेय रितेश त्रिपाठी,आलोक,गोलू समेत प्रभा ग्रुप के अनेक सदस्य मौजूद रहे।