Breaking News

पर्यावरण रक्षा के लिये आगे आगे आये पत्रकारः रोपे पौध

बस्ती। पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में पत्रकार भी पीछे नहीं है। शुक्रवार को प्रेस क्लब के निकट पौधरोपण के साथ ही पात्रों में पौधों का वितरण किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद, डा. वी.के. वर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ राजेश पाण्डेय आदि ने पौध रोपे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान में सबको प्रयास करना होगा कि जो पौध लगाये जाय उसकी रक्षा भी किया जाय। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में, वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है जो हमारे पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।
डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। वृक्षारोपण से मिट्टी का कटाव रुकता है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है।

Check Also

उमस भरी गर्मी में बच्चों की सेहत न करें नजरअंदाज, जानें जरूरी सावधानियां-डॉ. सरफराज खान

बस्ती (वकील अहमद सिद्दीकी) जनपद के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ एवं किलकारी हॉस्पिटल के प्रबंधक …