Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

घर के नजरबंदी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा समर्थकोें के साथ गिरफ्तार

बस्ती। भारत बंद के आवाहन को देखते हुये पुलिस ने सोमवार की रात से ही धर पकड़ तेज कर दिया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा को पुलिस ने 7 दिसम्बर को ही उनके घर में नजरबंद कर दिया। वे जैसे ही प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर विरोध प्रदर्शन के लिये पुलिस का घेरा तोड़कर निकले पुलिस ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें के साथ उन्हें कम्पनीबाग चौराहे के पास हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले गई। कुछ कांग्रेस पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं को शास्त्री चौक से गिरफ्तार किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार संविधान की मंशा के विरूद्ध लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंट रही है। नेताओं, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जगह अच्छा हो कि सरकार किसानों की सुने और समस्या का सर्वमान्य हल निकाले।
पुलिस ने कांग्रेस नेता रामभवन शुक्ल, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, प्रेम शंकर द्विवेदी, सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, अनिल भारती, शिव विभूति मिश्र, आदित्य त्रिपाठी,पंकज द्विवेदी, दुर्गेश त्रिपाठी,सुधीर यादव, वाहिद सिद्दकी, गुड्डू सोनकर,गंगा मिश्र, नीलम विश्वकर्मा, देवी, शेर मोहम्मद, सोमनाथ पाण्डेय,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, गिरजेश पाल,सर्वेश शुक्ल,देवानंद पाण्डेय,राहुल चौधरी,रामचंद्र चौहान, अब्दुल समद,अनुराग पाण्डेय,प्रताप नारायण मिश्र,फिरोज खान,रविन्द्र चौधरी, अर्जुन कन्नौजिया,हरिओम त्रिपाठी, मुन्ना पाण्डेय,विनय विश्वकर्मा, मनोज त्रिपाठी, अतिउल्ला, संतोष सोनकर,राजेश यादव, लवकुश गुप्ता आदि को गिरफ्तार किया। इन्हें देर शाम रिहा कर देने के संकेत हैं।