Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

महिला की पेट से डेढ़ किलो का सिस्ट निकाल चिकित्सको ने दिया नया जीवन

बस्ती। नेशनल हाॅस्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेन्टर डुमरियागंज के चिकित्सको ने 20 साल की बालिका के पेट में से लगभग डेढ़ किलो की गांठ (ओवेरियन सिस्ट) का सफल आॅपरेशन कर उसको नया जीवन दिया है। उक्त जानकारी देते हुए सर्जन डा0इम्तियाज ने बताया कि लड़की के पेट में काफी दिनो से दर्द हो रहा था। जिसका अल्ट्रासाउण्ड कराया गया जिसमें एब्डामन सिस्टिक स्पेस आकूपाइंग लिजन की पुष्टि हुई। बताया कि लड़की के पेट में भयानक दर्द होता था और गंाठ महसूस होती थी। गांठ धीरे-धीरे बढ़ रहा था, जिसका आपरेशन कर लगभग डेढ़ किलो की गांठ निकाला गया।
डा0इम्तियाज ने बताया कि इस तरह की गांठ जानलेवा सबित हो सकती है यदि समय रहते इसकी सर्जरी नही किया जाये तो काफी दर्द और कष्ट मरीज को होता है। बताया कि नेशनल हाॅस्पिटल एण्ड मैटननिटी सेन्टर पर हर तरह के दुर्लभ एवं जटिल आपरेशन को सफलतापूर्वक किया जाता है। सर्जरी करने वाले चिकित्सको में डा0इम्तियाज, डा0 इरफान, डा0लुकमान सहित अन्य शामिल रहे।