Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

किसान यात्रा मोटरसाईकिल जुलूस निकाल रहे समाजवादी पुलिस हिरासत में, रिहा

बस्ती । प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर किसान आन्दोलन के समर्थन में किसान यात्रा मोटरसाईकिल जुलूस निकालकर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में मुण्डेरवा जा रहे सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिगिना चौराहे पर रोक लिया। सरकार विरोधी नारेबाजी, छिटपुट झड़प के बीच पुलिस बस द्वारा सपा नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंची जहां शाम को उन्हें रिहा कर दिया।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार कर तीन नये कानूनों को वापस ले। किसान जुल्म, अत्याचार से डरने वाले नहीं है। सपा किसानों के साथ है। कहा कि भारत बंद में 8 दिसम्बर को समाजवादी बढचढकर हिस्सा लेंगे। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने पुलिस लाइन में कार्यकर्ताओं का हौसला बढाया। कहा कि किसानों के सवाल पर आन्दोलन में बढ चढकर हिस्सा लें।
किसान यात्रा और हिरासत में लिये गये सपा नेताओं में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, महेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, वृजेश मिश्र, मो. सलीम, रजनीश यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक त्रिपाठी, मो. जावेद, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, मोईन अहमद, पवन कुमार मोदनवाल, विवेक कुमार शुक्ल, राम सनेही यादव, राघवेन्द्र सिंह, गोरख यादव, राम प्रकाश चौधरी, फूलचन्द श्रीवास्तव, रामचन्दर यादव, भोला पाण्डेय, राम अजोर यादव, रितेश यादव, भोला यादव, रघुनन्दन राम साहू, जिब्बू खान, ज्ञान चन्द चौधरी, प्रशान्त यादव, छोटू मिश्रा, गोपाल चौधरी, मो. आमिश खान, अनिल निषाद, आदि शामिल रहे।