Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

छठ पूजा के दौरान दो महिलाओं का सोने की चैन चोरी

नगर बाजार/बस्ती(शकील खान) सोमवार की सुबह नगर बाजार के दुर्गा मंदिर पर छठ पूजा के दौरान पूजा कर रही दो महिलाओं का सोने का चैन चोरी हो गया।महिलाओं के सूचना पर वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ पीड़िता के इशारे पर एक महिला को पकड़ लिया और थाना पर ले आयी। पुलिस के जामा तलाशी में साड़ी में छुपाकर रखी सोने की एक चैन पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़ी गयी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
नगर बाजार निवासी उर्मिला देवी पत्नी कृष्णा प्रसाद जायसवाल व मनीषा जायसवाल पत्नी अशोक कुमार जायसवाल नगर बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर पर स्थित पोखरे पर छठ पूजा कर रही थी।इसी बीच उर्मिला देवी व मनीषा जायसवाल के गले में से सोने की चैन किसी ने चुरा ली।उन्होंने इसकी सूचना वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों को दी।पुलिस ने उर्मिला देवी के कहने पर एक महिला को पकड़ लिया और थाना पर ले आयी। पुलिस के तलाशी में साड़ी में छुपाकर रखी सोने की एक चैन बरामद कर लिया। थाना का प्रभार देख रहे दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि पकड़ी गयी महिला शशिकला पत्नी राजदेव निवासी मुड़ियारी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।