Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

दीवार गिराते समय दीवार ढहने से मजदूर घायल

नगर बाजार/बस्ती(शकील खान) नगर थाना क्षेत्र के राजकोट चौराहे पर दीवाल तोड़ते समय अचानक मजदूर के ऊपर दूसरी दीवाल भरभराकर गिर गया। जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है ।
नगर बाजार के दक्षिण टोला निवासी रामअधार राजगीर का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह नगर बाजार के राजकोट चौराहे पर स्थित एक पुराने मकान का दीवाल तोड़ रहे थे।तभी अचानक बगल में स्थित दूसरी दीवाल भरभराकर गिर गई। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।