Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

प्रभारी निरीक्षक ने किया जागरुक

भानपुर/बस्ती। सोनहा थाना परिसर पर शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत स्कूल की छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर द्वारा कोविड-19 व यातायात के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान मास्क वितरित किया गया। छात्राओं को थाने पर संचालित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी गई। एसआई अनिल कुमार यादव, एखलाक अहमद, चन्द्रशेखर पाण्डेय, हे. का. इन्द्रजीत पान्डेय, सुभाष पासवान, रामानंद तिवारी, रामानुज सिंह, सुभेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।