Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

कार्यकर्ताओं औैर पार्टी की मंशा पर खरे उतरेंगे विवेकानन्द- सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा विवेकानन्द मिश्रा को जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर कार्यकताओं में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदर्स्य सत्येन्द्र सिंह ‘भोल’ू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास तिलकपुर में पहुंच कर मिठाई खिलाकर शुभकामना दिया।
भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह ‘भोल’ू ने कहा कि विवेकानन्द मिश्र जैसे समर्पित अनुभवी कार्यकर्ता को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्री भोलू ने कहा विवेकानन्द के अध्यक्ष बनने पर कार्यकताओं के चहरे पर मुस्कान आ गई है। कहा कि वे कार्यकर्ताओं औैर पार्टी की मंशा पर खरे उतरेंगे।
विवेकानन्द मिश्र को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से जी.डी. मिश्रा, हरिकृष्ण त्रिपाठी, अमित गुप्ता जिला अध्यक्ष भाजुयुमो, के के दूबे,राजू शुक्ला प्रधान, प्रदीप चौधरी जिला मंत्री, राधेश्याम कमला पुरी, ओवेश, लवी सिंह, गजेन्द्रमणि तिवारी, राहुल सिंह, अखंड प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।