Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

आर्य समाज गांधी नगर बस्ती का 104वां वार्षिकोत्सव

बस्ती। आर्य समाज गांधी नगर बस्ती का 104वां वार्षिकोत्सव आर्य समाज के प्रांगण में 24 से 26 मार्च 2026 तक बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक देवयज्ञ से प्रारम्भ होकर प्रवचन एवं भजनोपदेश तथा सायं 6 बजे से 9.30 बजे तक नियत है। कार्यक्रम में आर्य जगत के सुप्रसिद्ध महोपदेशक पं0 रवीन्द्र आर्य कानपुर तथा सुल्तानपुर से भजनोपदेशक पं0 राम मगन का आगमन हुआ है। पहले दिन सायंकालीन सत्र में ईश्वर विषय पर तथा दूसरे दिन सनातन धर्म और आर्य समाज विषय पर सत्येन्द्र वर्मा उपमंत्री, पं0 रवीन्द्र आर्य महोपदेशक व पं0 राम मगन आर्य भजनोपदेशक द्वारा बहुत ही सारगर्भित उपदेश दिया गया। दोनों दिवसों में पूरे समय तक बडी संख्या में श्रद्धालु भाव विभोर होकर वेद कथा एवं भजनोपदेशक का श्रवण किए।
मंच का कुशल संचालक सत्येन्द्र वर्मा उप मंत्री द्वारा किया गया। मंच पर विद्वान वानप्रस्थी पं0 हरिहर मुनि मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। सभा में श्रद्धालुओं के अतिरिक्त आर्य समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मुरलीधर भारती प्रधान, रवि प्रकाश लाल उप प्रधान, राधेश्याम सिंह मंत्री, बृज किशोर गुप्ता कोषाध्यक्ष, सुबाष चन्द्र योगाचार्य, विनोद कुमार उपाध्याय, आशुतोष मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।