Sunday, June 30, 2024
धर्म

पृथ्वी पर धर्म व आदर्श की स्थापना के लिए प्रभु श्रीराम ने लिया अवतार – नागा महंत

नगर बाजार/बस्ती :– पृथ्वी पर धर्म व आदर्श की स्थापना के लिए प्रभु श्रीराम ने अवतार लिया। उन्होंने अपने जीवन दर्शन के माध्यम से समूची मानव जाति को उच्च कोटि की मर्यादा का संदेश दिया है।
यह विचार पोखरनी पोखरा मार्ग पर स्थित समय माता मंदिर गोयरी के पास में मानस के रसिक प्रवक्ता नागा महंत गिरजेश दास महाराज हनुमानगढ़ी पोखरा सरकार ने कहीं। वह श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे थे।
प्रभु श्री राम के जन्म के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि श्री राम का जन्म सृष्टि के कल्याण के लिए हुआ था। श्री राम एक आदर्श पुत्र, भाई व शिष्य के अतिरिक्त एक आदर्श राजा भी थे। व्यास जी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस में मानव जीवन की प्रत्येक समस्याओं का समाधान वर्णित है श्री राम कथा के श्रवण से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति का मार्ग प्राप्त होता है कथा में मुख्य यजमान पूर्णमासी शुभम नीरज विवेक विकास देव शरण जितेंद्र उपाध्याय मनोज गौड़ राजन किशन सौरभ मंजू रूपम रिंकी सौम्या सुशीला कीर्ति पूजा दिव्यांशी रानी रीता सोनी आदि भारी मात्रा में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।
पूज्य श्री महाराज जी ने बताया कि यह कार्यक्रम 7 मार्च 2023दिन मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा।