Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेताओं ने सुना पीएम मोदी के मन की बात

बरती। भारतीय जनता पार्टी किसान गोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के मनहनडीह स्थित आवास पर पार्टी कार्यकताओं नेताओं ने टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये मन की बात को सुना ।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह विशेषता है कि वे छात्रों और किसान, नौजवान, समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों से सीधा संवाद बनाने के साथ ही बेहतर कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन करते हैं। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने से और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
मन की बात सुनने वालों में रामानन्द शुक्ल ‘नन्हें’ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अजीत शुक्ल, नीरज, विपुल संजय पंकज, शशाक, अम्बुज, हरिकेश आदि शामिल रहे।